सुधि पाठकों और ग्रुप मेम्बर्स के लिए जरूरी सूचना
रायगढ़ प्रवाह न्यूज़ ग्रुप के सभी सदस्यों के लिए सख्त चेतावनी
📢 विषय: रायगढ़ पुलिस के नए निर्देश के बाद WhatsApp ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट पर “Zero Tolerance” नीति लागू
प्रिय सदस्यों,
आज से ध्यान दें — ग्रुप की नई नीति के मुख्य बिंदु:
1. एडमिन की कानूनी जवाबदेही:
यदि आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट या टिप्पणी की जाती है और एडमिन त्वरित कार्रवाई नहीं करता, तो यह IT Act व अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत दंडनीय अपराध माना जा सकता है। इसलिए सभी सदस्य नियमों का पालन करें।
2. Zero Tolerance Policy लागू:
आज से ग्रुप में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या भड़काऊ सामग्री पर कोई छूट नहीं होगी।
3. तत्काल निष्कासन: यदि कोई सदस्य ऐसी पोस्ट या टिप्पणी करते हुए पाया गया, तो उसे बिना किसी चेतावनी के तुरंत और स्थायी रूप से ग्रुप से हटा दिया जाएगा।
4. शिकायत पर भी सख्त कार्रवाई:
यदि किसी सदस्य ने किसी पोस्ट या टिप्पणी पर शिकायत या आपत्ति दर्ज कराई और जांच में वह सामग्री आपत्तिजनक पाई जाती है, तो उस पोस्टकर्ता के खिलाफ एडमिन तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे ग्रुप से बाहर कर देगा।
5. कानूनी जिम्मेदारी:
किसी भी पोस्ट या टिप्पणी के लिए कानूनी जिम्मेदारी पूरी तरह पोस्ट करने वाले सदस्य की होगी; एडमिन इस संबंध में उत्तरदायी नहीं रहेगा।
6. सावधानी का निर्देश:
कृपया ग्रुप में कुछ भी पोस्ट या टिप्पणी करने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं, अफवाहें साझा न करें, तथ्यों की पुष्टि करें और कानून-विरुद्ध सामग्री से दूर रहें।
7. अतिरिक्त निर्देश:
फेसबुक पोस्ट या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के विवादित स्क्रीनशॉट को ग्रुप में साझा न करें।
आपकी सहयोगी भूमिका अपेक्षित है।
धन्यवाद।
रायगढ़ प्रवाह न्यूज़ ग्रुप
(एडमिन टीम)


