
रायगढ़ = मामला विजयपुर वार्ड नंबर 47 महर्षि स्कूल रोड में श्री साइन लोटस सिटी के नाम से कॉलोनी विकसित की जा रही है लोटस सिटी कॉलोनी के पीछे मरघट्टीपारा मैं 35- 40 परिवारों के द्वारा लगभग 25 से 30 वर्षों से शासकीय भूमि खसरा न. 80, खसरा न. 81 पर अवैध कब्जा कर घर बना कर रह रहे हैं जो आज भी शासकीय रिकॉर्ड में शासकीय भूमि दर्ज है
इसी कड़ी में अवैध कब्जाधारियों को राजस्व विभाग रायगढ़ के द्वारा 23.1. 2025 को नोटिस जारी कर 02.02.26 को समय 11 बजे तहसील न्यायालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया
विडंबना यह है कि शासकीय भूमि पर वर्तमान में लगभग 35 से 40 परिवार का कब्जा है शासकीय भूमि होने के बावजूद राजस्व विभाग के द्वारा सिर्फ 9 परिवारों को ही नोटिस जारी किया गया लेकिन सोचने योग्य बातें यह है कि खसरा नंबर 80 व 81 आज भी रिकॉर्ड में शासकीय भूमि दर्ज हैवर्तमान में खसरा नंबर 80 व 81 मे अवैध कब्जा है और यह प्रकरण राजस्व विभाग में लंबित है
लेकिन रसूखदार कॉलोनाइजर के द्वारा शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा कर षडयंत्र पूर्वक मिट्टी पाटने का कार्य धड़ल्ले से जारी है लेकिन राजस्व विभाग जानकर भी अंजान बने हुए हैं
मरघट्टी पारा में निवासरत लोगो का आरोप है कि मामला राजस्व विभाग में लंबित होने के बाद भी रसूखदार श्री साई लोटस कॉलोनी के कॉलोनाइजर के द्वारा वहां निवासरत लोगों को डरा धमका कर जगह खाली करने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है और डरा धमकाकर अवैध रूप से मिट्टी पाटा जा रहा है और लगातार मिट्टी पाटने का कार्य किया जा रहा है यह रसूखदार कॉलोनाइजर की दादागिरी है खसरा नंबर 80 व 81 राजस्व रिकॉर्ड में शासकीय भूमि है व वर्तमान में खसरा नंबर 80 व 81 मे अवैध कब्जा है राजस्व विभाग इस शासकीय भूमि पर हुए अवैध कब्जे को मुक्त करने में लगा है वही एक ओर रसूखदार कॉलोनाइजर अवैध कब्जा खाली होते ही अवैध कब्जा करने मे लगा है रसूखदार कॉलोनाइजर को राजस्व विभाग का संरक्षण प्राप्त है इसीलिए राजस्व विभाग का काम रसूखदार कॉलोनाइजर कर रहा है
कॉलोनी कटने के बाद अचानक खुली राजस्व विभाग की आंख= शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर लगभग 25 से 30 साल से 35 से 40 परिवार कब्जा कर घर बनाकर अपना गुजर बसर कर रहे है जिसका वो नगर निगम को निर्धारित शुल्क घर टैक्स व नल टैक्स, और बिजली बिल पटा रहे है व नगर निगम के द्वारा नाली, सड़क भी बनाया गया है उसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में रहते हुए इन अवैध कब्जाधारीयों के प्रति नगर निगम सौतेला व्यवहार किया जा रहा है वह रसूखदार कॉलोनाइजर को बढ़ावा दिया जा रहा है
जनप्रतिनिधि का मौन रहना समझ से परे =
वहां रहवासियों का आरोप है कि जब चुनाव आता है तो नेताजी घर-घर पहुंचते हैं हाथ जोड़ते हैं और जीतने का आशीर्वाद मांगते हैं लेकिन आज हम उक्त जनप्रतिनिधि वार्ड न. 47 पार्षद पदुमलाल प्रजा के घर अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे तब पार्षद के द्वारा एक सिरे से हमें धुतकार कर भगाया गया जिससे हमें बहुत ज्यादा अपमानित महसूस हुआ यह है हमारे जनप्रतिनिधियों का हाल और अब हमारे सुनने वाला कोई नहीं है अब हम जाएं तो जाएं कहां अब हमें रोड में तंबू गडकर सोना पड़ेगा और अपना गुर्जर बसर करना पड़ेगा
बाकी खबर अगले अंक मे…..


