Tuesday, February 10, 2026
HomeRaigarh Newsकैंसर पीड़ित राजकुमार विश्वकर्मा को मिला सहारा, अंत्योदय कार्ड बनने से जगी...

कैंसर पीड़ित राजकुमार विश्वकर्मा को मिला सहारा, अंत्योदय कार्ड बनने से जगी इलाज की नई उम्मीद

कैंसर से पीड़ित बढ़ई राजकुमार विश्वकर्मा को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। बीते दो वर्षों से वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और अपने इलाज के लिए संघर्ष कर रहे थे। बढ़ई का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले राजकुमार विश्वकर्मा की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज में लगातार परेशानियाँ आ रही थीं।
गरीबी रेखा राशन कार्ड नहीं होने के कारण वे आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी नहीं ले पा रहे थे, जिससे इलाज और अधिक कठिन हो गया था।
इस स्थिति को संज्ञान में लेते हुए वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद अजय शंकर मिश्रा जी ने मानवीय संवेदना के साथ पहल करते हुए लगातार प्रयास किए। उनके अथक प्रयासों से आज राजकुमार विश्वकर्मा का गरीबी अंत्योदय राशन कार्ड बन सका।
अंत्योदय कार्ड बनने से अब राजकुमार विश्वकर्मा को आयुष्मान सहित अन्य शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिससे वे आगे का इलाज बेहतर ढंग से करा सकेंगे।
राशन कार्ड प्राप्त होने पर राजकुमार विश्वकर्मा ने सपत्नीक महापौर जीवर्धन चौहान जी एवं पार्षद अजय शंकर मिश्रा जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और इस सहयोग को अपने जीवन के लिए नई उम्मीद बताया।
यह घटना जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!