Friday, May 1, 2026
HomeRaigarh Newsऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर एक और प्रहार —...

ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर एक और प्रहार — जूटमिल में सटोरिया गिरफ्तार

🚨 मोबाइल ऐप, सट्टा पट्टी और नगदी के साथ आरोपी दबोचा, साइबर व जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “आईपीएल की आड़ में सट्टेबाजी करने वालों पर लगातार प्रहार जारी है, अवैध जुए के कारोबार को किसी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।”

   *28 अप्रैल, रायगढ़* । रायगढ़ जिले में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के विरुद्ध एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने कैदीमुड़ा ओवरब्रिज के पास आम गली में आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा खिलवा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

 पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली और बेंगलुरु के बीच चल रहे आईपीएल मुकाबले में एक युवक घूम-घूमकर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर *आरोपी अनुराग यादव (26) निवासी ट्रांसपोर्ट नगर जूटमिल* को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी में आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, नथिंग कंपनी का मोबाइल, 900 रुपये नगद और डॉट पेन बरामद किया गया।

    मौके पर मोबाइल की जांच में winx66.com आईडी के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन के साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर बरामदगी पंचनामा तैयार कर सामग्री जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 और 7 के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तारी की गई है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन जुए-सट्टे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश :

    *“ऑनलाइन-ऑफलाइन सट्टे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की सख्त नजर है, ऐसे गतिविधियों पर लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”*
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!