पिंटू सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई, बेहतर पुलिसिंग के लिए किया उत्साहवर्धन
रायगढ़। रायगढ़ के ऊर्जावान एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी डीआईजी शशिमोहन सिंह जी को राष्ट्रपति पदक मिलने पर पूरे भोजपुरी समाज में हर्ष का माहौल है। इसी अवसर पर भोजपुरी समाज रायगढ़ के अध्यक्ष पिंटू सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी शशिमोहन सिंह से मुलाकात कर उनका सम्मान किया तथा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में पंडित मदन मोहन मालवीय भोजपुरी समाज के संस्थापक अरुण मिश्रा जी, अश्वनी सिंह जी, पवन प्रकाश ओझा जी, प्रद्युम्न सिंह जी तथा खरसिया विधानसभा के छाया विधायक प्रत्याशी महेश साहू जी सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
भोजपुरी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होना डीआईजी शशिमोहन सिंह जी की उत्कृष्ट पुलिस सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का सम्मान है। यह उपलब्धि पूरे रायगढ़ जिले और पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है।
भोजपुरी समाज रायगढ़ के अध्यक्ष पिंटू सिंह ने कहा कि डीआईजी शशिमोहन सिंह जी ने अपनी कार्यशैली और नेतृत्व से पुलिसिंग में सेवा, सुरक्षा और अनुशासन की भावना को मजबूत किया है। समाज की ओर से उनका सम्मान केवल बधाई देने तक सीमित नहीं, बल्कि रायगढ़ में बेहतर पुलिसिंग एवं जनसेवा के लिए उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करने का भी एक प्रयास है।
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि डीआईजी शशिमोहन सिंह जी भविष्य में भी इसी ऊर्जा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए कार्य करते रहेंगे और रायगढ़ जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
भोजपुरी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि डीआईजी शशिमोहन सिंह जी को मिला राष्ट्रपति पदक पूरे रायगढ़ के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। समाज की ओर से उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।









