

हाल ही में आयोजित CBSE ज़ोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में शौर्य का चयन वेस्ट ज़ोन की क्रिकेट टीम में हुआ था।
टूर्नामेंट के दौरान वेस्ट ज़ोन की टीम ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की और गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) पर कब्ज़ा जमाया।
रायगढ़ जिले से एकमात्र खिलाड़ी
विशेष बात यह रही कि संपूर्ण रायगढ़ जिले से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता और वेस्ट ज़ोन की टीम में चयनित होने वाले शौर्य पाण्डेय एकमात्र खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट के दौरान उनके ऑलराउंड प्रदर्शन और खेल के प्रति समर्पण ने टीम की इस बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई।
स्कूल और शहर में खुशी की लहर
गोल्ड मेडल जीतकर लौटे शौर्य पाण्डेय का स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने जोरदार स्वागत किया। विद्यालय परिवार ने शौर्य को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शौर्य की इस सफलता से जिले के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।









