अभियान ‘संवेदना’ के तहत महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

🚨

🚨 महिला के घर में घुसकर कपड़े खींचकर छेड़खानी करने का आरोप, सरपंच समेत चार आरोपी पहुंचे जेल

🚨 जोबी पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और वीडियो रिकॉर्ड करने वाला मोबाइल किया जब्त

🚨 रायगढ़ एसएसपी के निर्देशन में महिला संबंधी शिकायतों पर की जा रही त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह — महिला संबंधी शिकायतों पर तत्काल, संवेदनशील और कानूनसम्मत कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता

28 अगस्त, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में महिला एवं नाबालिगों की सुरक्षा हेतु संचालित “अभियान संवेदना” के अंतर्गत चौकी जोबी पुलिस ने महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट, छेड़खानी एवं अभद्रता करने के मामले में ग्राम ओंगना के सरपंच अमित राठिया सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 अगस्त 2026 को 50 वर्षीय महिला ने चौकी जोबी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे वह अपने घर में थी। इसी दौरान अमित राठिया, अनिल कुमार राठिया निवासी आँगना थाना धरमजयगढ़ तथा धनसिंह राठिया एवं इगेन्द्र राठिया निवासी पुछियापाली चौकी जोबी वहां पहुंचे। आरोपियों ने पूर्व रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा उसकी इज्जत लेने के उद्देश्य से कपड़े खींचकर उतारने का प्रयास किया गया। महिला किसी तरह भागकर गली में पहुंची, जहां आरोपी अनिल राठिया ने उसे पीछे से पकड़ लिया, जबकि अमित राठिया एवं धनसिंह राठिया उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े खींचने लगे। वहीं इगेन्द्र राठिया द्वारा मोबाइल से घटना का वीडियो बनाए जाने की बात भी महिला ने अपनी शिकायत में बताई। महिला की आवाज सुनकर बचाव के लिए पहुंचे ग्रामीणों के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है।

 प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी जोबी, थाना खरसिया में आरोपियों अमित राठिया, अनिल कुमार राठिया, धनसिंह राठिया एवं इगेन्द्र राठिया के विरुद्ध *धारा 296, 351(3), 115(2), 76 एवं 3(5) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं घटनास्थल से अपराध में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स एवं पल्सर मोटरसाइकिल तथा घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने में प्रयुक्त ओप्पो मोबाइल फोन को जब्त किया है।

 विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी *अमित राठिया पिता बलदेव सिंह उम्र 36 वर्ष, अनिल कुमार राठिया पिता बलदेव सिंह उम्र 30 वर्ष, धनसिंह राठिया पिता जेठूराम उम्र 52 वर्ष एवं इगेन्द्र राठिया पिता धनसिंह उम्र 22 वर्ष* को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपी अमित राठिया ग्राम ओंगना का सरपंच है। अन्य आरोपी भी ग्राम आँगना (धरमजयगढ़) एवं जोबी क्षेत्र के निवासी हैं।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित पुलिस कार्रवाई के उद्देश्य से चलाए जा रहे *‘अभियान संवेदना’* के तहत जोबी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

"महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में रायगढ़ पुलिस की नीति स्पष्ट है—महिला संबंधी शिकायतों पर तत्काल, संवेदनशील और कानूनसम्मत कार्रवाई करते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
सनत कुमार शुक्‍ला
मो. नं. 7722880057
ईमेल - sanatshukla105@gmail.com
कार्यालय पता - चक्रधरनगर कसेर पारा, रायगढ़

Top Search