Monday, June 8, 2026
HomeRaigarh Newsमंडल प्रभारी पावन अग्रवाल सियारपाली में लोईंग भाजपा मंडल कार्यसमिति की मासिक...

मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल सियारपाली में लोईंग भाजपा मंडल कार्यसमिति की मासिक बैठक मे शामिल हुए।


बूथ स्तर को मजबूत और सक्रिय बनाने की बनी रणनीति, कार्यकर्ता जुटे आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में

रायगढ़। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सियारपाली में रमाकांत राठिया के निवास पर लोईंग भाजपा मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण मासिक बैठक लोईंग भाजपा मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल की उपस्थिति मे संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा करते हुए कार्ययोजना तैयार की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा मंत्री एवं लोईंग भाजपा मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और बूथ स्तर की मजबूती पर आधारित है। उहोने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने सफल 12 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इन 12 वर्षों में सरकार ने देश के विकास को एक नई ऊंचाई दी है।
बैठक में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और देशहित में लिए गए बड़े फैसलों की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के बीच विस्तार से साझा किया गया।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है ।बैठक में भाजपा संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। मंडल के प्रत्येक बूथ को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज के सभी वर्गों से सतत संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया गया।
लोईंग मंडल के कार्यसमिति बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा मंत्री एवं लोईंग भाजपा मण्डल प्रभारी पावन अग्रवाल ,लोईंग भाजपा मण्डल के अध्यक्ष मिनिकेतन प्रधान , महामंत्री छबि पटेल, महामंत्री मुरारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोहर प्रधान, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजीव बेहरा,जनपद पंचायत सदस्य शुकलाल चौहान, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरोज भोय, रमाकांत राठिया,उग्रसेन विश्वकर्मा ,नेम लाल पटेल, विद्याधर यादव, मनोज प्रधान, डॉ नारायण दास वैष्णव, चक्रधर यादव, लिंगराज नायक, विवेक साहू, राजकुमार प्रधान, ज्ञान सागर जैना, राजेश खम्हारी एवं सरंपच श्रीमति शांति मेहर, महिला मोर्चा लोईंग मण्डल अध्यक्ष श्रीमति मिनाक्षी गुप्ता, जनपद पंचायत सदस्य मालती सिदार, सरला अग्रवाल, प्रेमशिला, रंजना विश्वाल, दीप्ति निषाद सहित लोईंग मण्डल कार्यसमिति के समस्त पदाधिकारी,महिला मोर्चा की कार्यकर्ता,युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!