25 साल का एक ही मंत्र - सेवा, सेवा और सेवा : मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनकर रहेगा - ओपी चौधरी

रायगढ़:- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज 7 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज ही के दिन एक सच्चे जनसेवक के रूप में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल की यात्रा पूरी की है। इन 25 सालों की यात्रा का अगर एक शब्द में सार निकालें तो वह सेवा है । इसी सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमने पूरे रायगढ़ शहर में सेवा ज्योति यात्रा निकाली है।
ओपी चौधरी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री जी सिर्फ सपने नहीं दिखाते, वे कंक्रीट रोडमैप के साथ काम करते हैं। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म लक्ष्य तय कर स्पष्ट विजन के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा उदाहरण अनोखा है जब 25 सालों तक जनता ने लगातार एक व्यक्ति को अपना आशीर्वाद दिया हो।
आदरणीय मोदी जी न केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए बल्कि पूरे 140 करोड़ भारतवासियों के लिए सौभाग्य हैं कि हमें उनके जैसा नेतृत्व मिला है। उन्होंने 140 करोड़ लोगों को साथ लेकर विकसित भारत का संकल्प लिया है। उस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सब प्राणपण से जुटेंगे। आज उन्होंने हम सबको We Will Do It का नारा दिया है। ओपी ने बताया कि भारत को विकसित बनाने के लिए आज देश के सभी जिला मुख्यालयों में विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। प्रधानमंत्री जी पूरे देश वासियों को वर्चुअल संबोधित किया। हम सब गौरवान्वित हैं कि भारत को आगे ले जाने के लिए हमारे पास 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा को साथ लेकर चलने वाली लीडरशिप है। रायगढ़ में भी विशाल पदयात्रा निकाली गई। पूरे जिले से, गांव-गांव से, मोहल्ले-मोहल्ले से, वार्ड-वार्ड से, शहर की गली-गली से हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। सबने सेवा ज्योति यात्रा को बहुत ही अच्छे तरीके से संपन्न किया।ओपी ने कहा ये सेलिब्रेशन नहीं बल्कि देशवासियों की सेवा का जरिया है। ओपी चौधरी ने कहा कि मोदी जी के 25 साल का मैसेज सेवा का रहा है, यही हमारी यात्रा का आधार है । यह पूरा कैंपेन सेवा संकल्प अभियान है। इसमें सेवा मेरा योगदान और सेवा की कहानी जैसे विषय हैं। सेवा मेरा योगदान के तहत रायगढ़ में किए गए योगदान का जिक्र करते हुए ओपी ने कहा पुसौर में नेत्र शिविर लगाया गया, जिसमें 2800 से अधिक लोगों को निशुल्क चश्मा वितरित किया गया।
वही दिव्यांगजनों को संबल देने सिंदूर पार्क में दिव्यांगजनों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएसआर मद से 350 दिव्यांग साथियों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए।
खर्रा घाट का कायाकल्प करने हेतु खर्रा घाट में सफाई अभियान चलाया गया। वह सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं था। हमने वहीं संकल्प लिया और प्रोजेक्ट बनाकर 26 करोड़ रुपए का टेंडर किया गया है। इसमें मरिन ड्राइव के साथ ऑक्सी जोन और घाट निर्माण का काम किया जाएगा। ओपी ने कहा कि इस तरह से बहुत सारे सेवा कार्यों के साथ हम इस अभियान को चला रहे हैं। यह हमारे लिए कोई जश्न या सेलिब्रेशन नहीं है। यह आमजनों की सेवा का एक जरिया है और इसी भाव के साथ हम आगे कार्यक्रम कर रहे हैं। आजोजन के दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी, माननीय चंदूलाल साहू जी(अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम),राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप जी ,जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान एवं जिला भाजपा संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

ओपी ने दिलाई शपथ

राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन सुनने के बाद उपस्थिति जनों ने मोदी जी के 25 वर्षीय यात्रा का संस्मरण साझा किया इसके बाद ओपी ने उपस्थित लोगों को राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र सेवा के साथ जागरूकता की शपथ दिलाई
सेवा, समर्पण और संकल्प की ज्योति लेकर निकली सेवा ज्योति यात्रा - ओपी चौधरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को रायगढ़ में भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस यात्रा में सहभागिता कर सेवा, समर्पण और संकल्प के प्रकाश का प्रतीक ‘सेवा ज्योति’ को उसके गंतव्य की ओर रवाना किया। रामलीला मैदान से प्रारंभ हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। यात्रा घड़ी चौक, गद्दी चौक, सुभाष चौक, बेटी बचाओ चौक, नटवर स्कूल और सतीगुड़ी चौक से होकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर सेवा का संकल्प लेते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि देशवासियों में आत्मविश्वास का संचार करते हुए प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प लिया है। उनके नेतृत्व में चल रहे इस सेवा अभियान का हिस्सा बनना हमारे लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा तथा जनकल्याण के संकल्प को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की है। मोदी जी की 25 साल की यात्रा सेवा की यात्रा है और उसी से प्रेरणा लेकर हम सब रायगढ़ में सेवा संकल्प अभियान चला रहे हैं। भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने बताया कि युवा कार्यकर्ता बाईक में इस रैली की अगुवाई कर रहे थे।

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
सनत कुमार शुक्‍ला
मो. नं. 7722880057
ईमेल - sanatshukla105@gmail.com
कार्यालय पता - चक्रधरनगर कसेर पारा, रायगढ़

  • Top Search