शीर्षक: प्रशासन को दी गई चेतावनी के बाद भी नहीं चेते, कुरकुट नाला पुलिया पर विपुल कंपनी की हाईवा फिर बनी हादसे का कारण

जामपाली - बरौद। हमारे समाचार पत्र के माध्यम से पहले भी लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन को चेतावनी दी गई थी, बावजूद इसके आज फिर जामपाली से बरौद साइलो के लिए कोयला परिवहन कर रही विपुल ट्रांसपोर्ट कंपनी की हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह हादसा कुरकुट नाला पर स्थित हनुमान जी के मंदिर के बगल वाली पुलिया पर हुआ है, जो अब दुर्घटनाओं का अड्डा बनता जा रहा है।

हादसे से जुड़ी मुख्य बातें:

1. सवाल विपुल कंपनी पर ही क्यों? - पिछले एक महीने से इस मार्ग पर जितने भी बड़े एक्सीडेंट हुए हैं, उनमें अधिकांश में विपुल ट्रांसपोर्ट कंपनी के वाहन ही शामिल हैं। आखिर इसी कंपनी के वाहनों से इतने हादसे क्यों हो रहे हैं?

2. गरीब की बाइक नाले में गिरी, नए बाइक की मांग - इस दुर्घटना में कुसुमकेला निवासी मिथुन की मोटरसाइकिल नाले में जा गिरी, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विपुल कंपनी से पीड़ित को नई बाइक दिलाने की मांग की है।

3. दूसरी गाड़ी की पहचान - हादसे में सामने वाली गाड़ी GM रोड लाइन, खरसिया निवासी अली की बताई जा रही है, जिसका वाहन क्रमांक CG 11 BJ 1946 है।

4. कंपनी की पहचान - दुर्घटनाग्रस्त हाईवा विपुल कंपनी की है, जो जामपाली खदान से बरौद साइलो तक कोयले की ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करती है।

5. इसी जगह पर हुई थी दो ड्राइवरों की दर्दनाक मौत - अभी कुछ दिन पहले ही इसी पुलिया पर इसी कंपनी की हाईवा और एक ट्रेलर के बीच हुई भीषण टक्कर में आग लग गई थी, जिसमें दोनों ड्राइवरों की जलकर मौत हो गई थी।

स्थानीय लोगों ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बाद भी प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की आँखें नहीं खुल रही हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर वाहनों की तेज गति पर लगाम लगाने और विपुल कंपनी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
सनत कुमार शुक्‍ला
मो. नं. 7722880057
ईमेल - sanatshukla105@gmail.com
कार्यालय पता - चक्रधरनगर कसेर पारा, रायगढ़

  • Top Search