Tuesday, April 7, 2026
HomeRaigarh News● धनतेरस और दीपावली पर पुलिस की सख्त तैयारी — सराफा व्यापारियों...

● धनतेरस और दीपावली पर पुलिस की सख्त तैयारी — सराफा व्यापारियों के साथ हुई सुरक्षा बैठक

    *रायगढ़, 15 अक्टूबर* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आज 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में सराफा व्यापारियों और बैंक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

    पहली बैठक शहर के सराफा व्यापारियों के साथ हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने की। बैठक में डीएसपी साइबर सेल श्री अनिल विश्वकर्मा और नगर कोतवाल श्री सुखनंदन पटेल उपस्थित रहे। सीएसपी श्री मिश्रा ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में लेनदेन और भीड़ बढ़ने के कारण आपराधिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं, ऐसे में सराफा दुकानों की सुरक्षा बेहद जरूरी है।

 उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से मार्केट क्षेत्र में विशेष पेट्रोलिंग की जाएगी तथा सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भीड़ में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। साथ ही सराफा संचालकों से कहा गया कि वे भी अपने स्तर पर कर्मचारियों को अलर्ट रखें, दुकान खोलते और बंद करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    बैठक में अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच करें, रिकॉर्डिंग की स्थिति सुनिश्चित रखें और रात्रि में ड्यूटी पर तैनात गार्डों को भी सीसीटीवी की निगरानी का निर्देश दें।
         इस दौरान उपस्थित सराफा व्यापारी श्री श्याम सुंदर, श्री पवन अग्रवाल, श्री गौरव अग्रवाल, श्री विजय सोनी, श्री अनिल अग्रवाल, श्री ऋषभ अग्रवाल, श्री नटवर अग्रवाल, श्री अशोक सोनी, श्री संतोष तिवारी, श्री अखिल केडिया, श्री विवेक सोनी और श्री राज मेहर को आवश्यक सुरक्षा दिशानिर्देश दिए गए और उन्हें बताया गया कि इन निर्देशों को अपने व्यापारी समूहों में साझा कर पालन सुनिश्चित करें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!