Wednesday, April 1, 2026
HomeRaigarh Newsरायगढ़। थानेदार या मजिस्ट्रेट? शहर के एक ट्रांसपोर्टर पर खिलाफ दैहिक शोषण...

रायगढ़। थानेदार या मजिस्ट्रेट? शहर के एक ट्रांसपोर्टर पर खिलाफ दैहिक शोषण करने का आरोप, 5 दिन पहले पीड़ित द्वारा कोतवाली में दी जा चुकी है सूचना,लेकिन आज तक आरोपी ट्रांसपोर्टर के खिलाफ कोई FIR दर्ज नही

रायगढ़। लगभग चार से पांच दिन पहले कोतवाली थाना में दैहिक शोषण को लेकर एक पीड़ित युवती द्वारा ने की शिकायत की गई है लेकिन आज तक आरोपी ट्रांसपोर्टर निवासी अटल बिहार कॉलोनी, कोतरा रोड के खिलाफ FIR दर्ज नही किया गया है सूत्रों की मानें तो पूरे मामले में कोतवाली थाना पुलिस की ओर से जानबूझकर लापरवाही बरती जा रही है ताकि रसूखदार ट्रांसपोर्टर को विलंब का परोक्ष लाभ मिल सकें। वही इस मामले में एक और जानकारी यह भी मिल रही है कि मामले में विपक्षी दल कांग्रेस से जुड़ा एक नेता राजीनामा को लेकर प्रयासरत है हालांकि इस बीच एक बड़ी जानकारी यह भी सामने आई है कि कथित पीड़िता द्वारा थाने में आवेदन देने के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के अटल बिहार कॉलोनी स्थित निवास में दबिश दिया गया था किंतु आरोपी पुलिस के हाथ नही लग पाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!