Tuesday, February 10, 2026
HomeRaigarh Newsमेडिकल कॉलेज रोड में दोनों तरफ अतिक्रमण जोरों पर

मेडिकल कॉलेज रोड में दोनों तरफ अतिक्रमण जोरों पर

सरकारी जमीनों पर बन रही बड़ी बिल्डिंग

रायगढ़ =रायगढ़ जिले में सबसे बड़ा हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज का है। अस्पताल जाने वाली सडक़ को चौड़ा करने के बजाय अब यहां धड़ल्ले से अतिक्रमण करवाए जा रहे हैं। रोड के दोनों ओर सरकारी जमीनों पर निर्माण जारी हैं। लाखों रुपए की लागत से बड़े-बड़े भवन बनाने का काम जारी है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सौ बिस्तर मातृशिशु अस्पताल एक ही रोड पर स्थित हैं। टीवी टावर रोड पर से ही सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण शुरू हो जाता है। आगे पेट्रोल पंप आते तक तो दोनों ओर की सरकारी जमीनों पर कई भवन दिखने लगते हैं। बड़े अतरमुड़ा खसरा नंबर 120/1 रकबा 2.7230 हे. में तो हद हो गई है। सरकारी जमीन पर नगर निगम ने पीएम आवास भी स्वीकृत कर दिया है। मकान के अलावा करीब तीन डिसमिल जमीन को घेर लिया गया है। अभी भी बची हुई जमीन पर लगातार अतिक्रमण होता जा रहा है।

पेट्रोल पंप के ठीक सामने करीब 5000 वर्गफुट पर हो रहा निर्माण सुर्खियों में है। सरकारी जमीन पर लाखों की लागत से किराए पर देने के लिए मकान निर्माण कर लिए गए हैं। टू बीएचके मकानों के कई ब्लॉक बन चुके हैैं। तालाब के विपरीत दिशा में पर्दा डालकर दो मंजिला मकान बनाया जा रहा है। इस मकान के निर्माण को रोकने और पीएम आवास मकान बनाने वाले को एसडीएम ने पूर्व में चेतावनी दी थी। अतिक्रमण हटाने के लिए समय भी दिया था। उस मोहलत को खत्म हुए कई महीने बीतने को हैं, लेकिन अब तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उसी का नतीजा है कि अब भी निर्माण बदस्तूर जारी है।

संकरी होती जा रही है रोड
मेडिकल कॉलेज रोड पर रोजाना कई एंबुलेंस और मरीजों का आना-जाना होता है। यह बहुत व्यस्त सडक़ है। कई शासकीय आवंटन वाली जमीन भी रोड के दोनों ओर है। इनमें लगातार अवैध निर्माण होने की वजह से सड़क संकरी हो चुकी है। कई लोगों ने सामने सडक़ की जमीन पर शेड निकाल दिए हैैं। कई ने अपने मकान के पीछे की जमीन दबानी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में यहां सडक़ चौड़ा करने के लिए सरकार को मुआवजा देना होगा। खसरा नंबर 120/1 छोटे झाड़ के जंगल के रूप में दर्ज है। प्राइम लोकेशन पर करीब सात एकड़ जमीन अवैध कब्जे की भेंट चढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!