बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर अब रायगढ़ के युवा मुखर हो कर सामने आ रहें हैं। जिस तरह से रायगढ़ जिला में जहरीली हवायें और जहरीला पानी में लोग जीवनयापन करने के लिए विवश हो रहे हैं और प्रशासन आंख मूंद या सिर्फ दिखावटी लिपापोती और अण्डर टेबल समझौतों में मस्त हैं, इन सभी मुद्दों पर अब रायगढ़ के युवा अपनी आवाज मुखर कर रहें है।
इस सबंध में रायगढ़ के युवा, समाजसेवी, प्रकृति प्रेमी अमर सिंह राजपुत दिल्ली से चल रहे NGO के साथ मिलकर रायगढ़ को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया हैं जिसके तहत अमर सिंह राजपूत प्रर्यावरण प्रदुषण जैसे गंभीर मुद्दे पर लगातार आवाज उठा रहे है।
अमर सिंह राजपुत बताते हैं कि रायगढ़ में पिछले वर्ष 197 लाख टन फ्लाईऐश का उत्पादन हुआ जो कि सरकारी आंकड़ो के हिसाब से 100% निपटान कर दिया गया मतलब कि 197 लाख टन फ्लाईऐश की ईटे बनाई गई और गढ़ढों में डालकर उस पर मिट्टी डाल दी गई और वृक्षारोपण कर दिया गया हैं जो कि सरकारी गाईड लाइन के अनुरूप किया गया है मगर ये सच नहीं हैं। सच्चाई तो यह है कि ज्यादातर फ्लाईऐश के पहाड़ बनाये गये जिसका उदाहरण सिंघल स्टील, एवं रायगढ़ इस्पात, नव दुर्गा जैसों उद्योगों के नाम पर हुई शिकायतों एवं लिपापोती जैसी कारवाई में देख सकते हैं।
आज रायगढ़ जिले में वास्तव में फ्लाईऐश सबसे बड़ी समस्या बन कर उभर रही है, रायगढ़ में जिंदल पावर, TRN एनेर्जी, SKS पावर, सिंघल स्टील, नव दुर्गा, रायगढ़ इस्पात, अडानी पॉवर जैसे बड़े पॉवर प्लांट हैं, इन प्लांटों से तो लगभग 197 लाख टन फ्लाईऐश जनरेट हो रहा है। तो यह अंदाजा लगाया जा सकता हैं
कि भविष्य में कितने करोड़ो टन फ्लाईऐश से लोगों के सांसों को रायगढ़ के बच्चों, और उनके भविष्य पर कितना दूष्प्रभाव डालेगा, वर्तमान में पूरे शहर मे हर तरफ धुल उड़ रहें हैं, जिसमें से अधिकांश हिस्सा उद्योगों से निकलने वाली फ्लाईऐश या कोयले के डस्ट हैं, जिससे अब गंभीर बीमारिया भी सामने आने लगी हैं यहां तक कि शहर के लोगों को भी सांस एवं त्वचा और आंखों से संबंधित गंभीर बीमारियां सामने आ रही है, तथा NTPC, सिंघल स्टील, रायगढ़ इस्पात एवं नव दुर्गा, जैसे उद्योगों की फ्लाईऐश ट्रांसपोर्टरों के अधिकारियों से सेटिंग कर के यत्र-तत्र फेका गया है कई जगहों पर तो स्थिति इतनी भायानक हो चुकी हैं कि केलो नदी के पानी में भी अब फ्लाईऐश बहकर कर पहुंच रही हैं और रायगढ़ के ज्यादातर अधिकारी अण्डर टेबल सेंटल हो चुके हैं।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए अमर सिंह राजपुत ने युवाओं को आव्हान करते हुए कहा है कि अब यह नही चलने दिया जायेगा। रायगढ़ के युवा अब जाग चुके हैं जो कि अब जमीन पर लड़ाई लड़ने को तैयार है अब हर उन उद्योगों के खिलाफ खड़े होगें जो रायगढ़ कि हवा और पानी को जहर बना रहे है, साथ ही उन अधिकारियों से भी लड़ेगें जो इन उद्योगों को संरक्षण देते आ रहे है। जरूरत पड़ने पर हम के NGO के माध्यम से High Court एवं Supreme Court तक भी रायगढ़ के लोगों के शुद्ध हवा एवं शुद्ध पानी के लिए लड़ाई लड़ेगें।
