अग्रसेन महाराज की 5150वीं जयंती पर रायगढ़ में होगा शताधिक यादगार कार्यक्रम

अग्रसेन सेवा संघ ने प्रेसवार्ता कर साझा की जानकारियां

रायगढ़ (रायगढ़ प्रवाह )। कला और संस्कार धानी नगरी रायगढ़ में इस बार कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती यादगार मनाई जाएगी। अग्र बिरादरी के बच्चे-बूढ़े और महिला से पुरुष वर्ग तक जयंती में होने वाले शताधिक कार्यक्रमों में शिरकत कर न केवल स्वस्थ मनोरंजन करेंगे, बल्कि सामाजिक एकता के साक्षी भी बनेंगे। 30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक 13 दिवसीय आयोजन की जानकारी देते हुए अग्रसेन सेवा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पहले दिन नटवर स्कूल में अग्र समाज के गोल्डन जुबली कपल्स के सम्मान से कार्यक्रम का आगाज होगा। नटवर स्कूल में इस बार दिन की बजाए रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा होगी। बॉक्स क्रिकेट, लूडो, सांप-सीढ़ी, 6 तारीख को अग्र आनंद मेला, 7 तारीख़ को घूमर होगा तो 11 अक्टूबर को विशाल शोभायात्रा निकलेगी। आयोजकों के आगे बताया कि प्रदेश स्तर के कार्यक्रम में मास्टर शेफ शहर के गैलेक्सी मॉल में होगा। इसमें 2 सेलिब्रेटी शेफ को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। जयंती में कई नए कार्यक्रम जोड़े गए हैं। इस मर्तबे रोल बॉल को भी शामिल किया गया है। पहाड़ चढ़ो प्रतियोगिता को पहली मर्तबे तरजीह दी गई है। शोभायात्रा को आकर्षक बनाने की युद्ध स्तर पर तैयारी है। वहीं, रेड क्वीन में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है, इसमें 100 से अधिक ब्लड यूनिट डोनेट किया जाएगा। अग्र समाज की ऐसी महिलाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा जो अपना परिवार चलाकर नारी शक्ति की मिसाल हैं।

पत्रकारवार्ता के दौरान अग्रसेन जयंती समारोह के सचिव राजेश अग्रवाल, मुकेश मित्तल, प्रदीप गर्ग, सीए रवि अग्रवाल, राजेश बेरीवाल, कविता बेरीवाल, शालिनी गोयल, निकिता अग्रवाल, रमेश छपारिया, मनीष पालीवाल, गोपाल बापोड़िया, दीपक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, रितेश गोयल, प्रकाश निगानिया, ऐश अग्रवाल, अधीश रतेरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
सनत कुमार शुक्‍ला
मो. नं. 7722880057
ईमेल - sanatshukla105@gmail.com
कार्यालय पता - चक्रधरनगर कसेर पारा, रायगढ़

  • Top Search