Sunday, March 22, 2026
HomeRaigarh Newsजगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस...

जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

🚨 मारपीट में शमिल दोनों आरोपी आदतन बदमाश, चंद घंटों में पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

🚨 आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त, फरार आरोपी की तलाश जारी

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —आदतन बदमाश पुलिस की रडार पर, असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई

*22 मार्च, रायगढ़*। कल थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर रामभांठा में घर में घुसकर मारपीट करने की घटना में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है।

   घटना के संबंध में प्रार्थी/आहत शाहरुख वारसी (30 वर्ष) निवासी जगतपुर रामभांठा आवास कॉलोनी रायगढ़ ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19-20 मार्च 2026 की रात लगभग 12 बजे घर का दरवाजा जोर-जोर से पीटने की आवाज आई। उसकी मां बाहर देखने गई तो वहां साहिल एक्का और विक्की उर्फ मनीष जाटवर खड़े थे।

दरवाजा पीटने मना करने पर दोनों गाली-गलौच करने लगे। शोर सुनकर जब शाहरूख वारसी बाहर आया और उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने हाथ-मुक्का, पंच तथा धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दी जिससे शाहरूख वारसी को चोटें आईं। बीच-बचाव के लिए परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी आए, तब दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायगढ़ में आरोपियों पर अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

 घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों की सघन पतासाजी की गई। चंद घंटों में पुलिस ने मुख्य *आरोपी साहिल एक्का (22 वर्ष) निवासी रामभांठा जवाहरनगर लोहरापारा रायगढ़* को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक स्टील का चाकू जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी साहिल एक्का और मनीष जाटवर उर्फ विक्की दोनों आरोपी पूर्व में भी झगड़ा, मारपीट एवं चोरी के मामलों में संलिप्त रहे हैं और आदतन बदमाश हैं। फरार आरोपी विक्की उर्फ मनीष जाटवर की कोतवाली पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है । कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपी– साहिल एक्का (22 वर्ष) पिता – सुनील एक्का निवासी – रामभांठा, जवाहरनगर लोहरापारा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़
फरार आरोपी– मनीष जाटवर उर्फ विक्की — तलाश जारी

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

 *“गुण्डागर्दी, मारपीट    में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त और त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, फरार आरोपी की तलाश की जा रही है”*
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!