Tuesday, March 24, 2026
HomeRaigarh Newsरायगढ़ में ऑनलाइन सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई — धरमजयगढ़ और...

रायगढ़ में ऑनलाइन सट्टा पर बैक टू बैक कार्रवाई — धरमजयगढ़ और कोतवाली क्षेत्र से 2 आरोपी गिरफ्तार

🚨 धरमजयगढ़ के मस्जिदपारा से विरेन्द्र मिश्रा गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर सट्टा संचालित करते पकड़ा गया

🚨 कोतवाली क्षेत्र के ढिमरापुर से खाईवाल सानू का साथी श्यामलाल भास्कर पकड़ा गया, मोबाइल में सट्टा पट्टी लिखते मिला

🚨 दोनों आरोपियों के मोबाइल में सट्टा लेन-देन के डिजिटल साक्ष्य मिले

🚨 फोन पे व व्हाट्सएप के माध्यम से रकम का लेन-देन, कमीशन पर काम करने की स्वीकारोक्ति

🚨 आरोपियों से मोबाइल फोन, नगदी रकम एवं सट्टा पट्टी जब्त

🚨 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 व 7 के तहत कार्रवाई, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर

🚨 सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान जारी, पुलिस की दबिश तेज

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा संचालित करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है

रायगढ़, 24 मार्च । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में धरमजयगढ़ एवं कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

धरमजयगढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि मस्जिदपारा के पीछे रहने वाला विरेन्द्र मिश्रा अपने मोबाइल फोन के माध्यम से व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में टीम द्वारा दबिश दी गई, जहां आरोपी विरेन्द्र मिश्रा (36 वर्ष) पिता टिकादत्त मिश्रा निवासी मस्जिदपारा, थाना धरमजयगढ़ को मोबाइल में सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। जांच में उसके मोबाइल पर विभिन्न व्यक्तियों से अंकों एवं रकम का लेन-देन पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल एवं फोन पे के माध्यम से सट्टा खिलाना स्वीकार किया। आरोपी से 01 नग मोबाइल फोन एवं ₹870 नगद जब्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक सीताराम ध्रुव, एएसआई मंजू मिश्रा, डेविड टोप्पो, सउनि एसके वर्मा, प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक कमलेश राठिया, किशोर राठौर और लालजीत राठिया शामिल थे ।

वहीं कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ढिमरापुर पुरानी बस्ती निवासी श्यामलाल भास्कर अपने मोबाइल के माध्यम से सट्टा पट्टी नामक जुआ संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी श्यामलाल भास्कर (55 वर्ष) पिता राम प्रसाद भास्कर निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती, थाना कोतवाली को मोबाइल में व्हाट्सएप के जरिए सट्टा संचालित करते पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने सहनावाज मालिक उर्फ सानु के माध्यम से सट्टा संचालित करना एवं कमीशन प्राप्त करना स्वीकार किया। आरोपी से एक मोबाइल फोन, ₹1750 नगद एवं सट्टा पट्टी लिखित कागज जब्ती की गई है । थाना कोतवाली आरोपी श्यामलाल भास्कर और सहनावाज मालिक उर्फ सानु के विरूद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6(क), 7(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपी श्यामलाल भास्कर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी सहनावाज मालिक उर्फ सानु फरार है ।

दोनों मामलों में डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ जैसे अवैध कृत्यों में संलिप्त आरोपियों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!