रायगढ़ =रायगढ़ क्षेत्र में पीडीएस चावल की कालाबाजारी लंबे समय से जारी है, लेकिन खाद्य विभाग की कार्रवाई अब तक प्रभावी नहीं रही है। शासन की योजना के तहत गरीबों को सस्ते दरों पर चावल उपलब्ध कराना है, लेकिन संगठित गिरोह बीपीएल और एपीएल कार्डधारकों के नाम पर मिलने वाले चावल को बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर लाभ कमा रहे हैं।
मामला बोइरदादर का है जहाँ माधवलाल निराला जो की पीडीएस चावल की खरीदी कर के ऑटो के माध्यम से बेधड़क खरीदी करते आये दिन देखा जा रहा है
पीडीएस के चावल की कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रही है, जिस पर नियंत्रण करने को लेकर प्रशासन लगातार फेल हो रही है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि रोजाना कई ऑटो की हेराफेरी की जा रही है।
जागरूक नागरिकों के द्वारा खाद्य निरीक्षक को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी गई खाद्य निरीक्षक के द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया


