पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प: वडनगर से बनारस तक निकलेगी ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक रैली’, 1 अक्टूबर को छाल के रास्ते धरमजयगढ़ में होगा भव्य स्वागत





रायगढ़ :- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। इसी कड़ी में जल जन सेवा संकल्प बाइक रैली का भव्य आयोजन की जानकारी देते हुए जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा यह वृहद बाइक रैली प्रधानमंत्री जी की जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से शुरू होकर आगामी 1 अक्टूबर को छाल के रास्ते धरमजयगढ़ पहुंचेगी और यहाँ से काशी-विश्वनाथ की नगरी बनारस के लिए आगे प्रस्थान करेगी। जल संरक्षण और जन सेवा के संदेश को लेकर निकली यह यात्रा पूरे देश में एक नई चेतना का संचार करेगी। इस ऐतिहासिक यात्रा की तैयारियों को लेकर आज धरमजयगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अर्पित प्रताप जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमन प्रताप जी की बैठक में गरिमामयी मौजूदगी रही। बैठक में रैली के रूट चार्ट, कार्यक्रम स्थल के चयन और स्वागत की तैयारियों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई। नेताओं ने कहा कि धरमजयगढ़ में इस रैली का स्वागत ऐतिहासिक होना चाहिए, क्योंकि यह रैली सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू , नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार , जनपद उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता, टीकाराम पटेल, भाजयुमो जिला महामंत्री त्रिलोचन राठिया, उमाशंकर, जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल, कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, जिला प्रवक्ता आकाश शर्मा, जिला पदाधिकारी रोहन सरकार, भाजपा महामंत्री जगदीश सरकार , भाजयुमो अध्यक्ष समय अग्रवाल,नीरज अग्रवाल, आर्यन चैनानी, त्रिदेव ठाकुर, देवचरण राठिया, गुलशन, रजत, मनोहर, धनेश्वर जी सहित भाजपा एवं भाजयुमो के ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
सनत कुमार शुक्‍ला
मो. नं. 7722880057
ईमेल - sanatshukla105@gmail.com
कार्यालय पता - चक्रधरनगर कसेर पारा, रायगढ़

  • Top Search