रायगढ़ : सुख-दुःख के साथी फाउंडेशन (विप्र समाज )ने कराया कन्या पूजन और विशाल भंडारा, 1500 श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

रायगढ़। नवरात्रि के पावन अवसर पर सुख-दुःख के साथी फाउंडेशन (विप्र समाज) के सौजन्य से दुर्गा नवमी पर विशेष आयोजन किया गया।

पहाड़ स्थित दुर्गा माता मंदिर के सामने नौ कन्याओं को माँ दुर्गा के स्वरूप में पूजन कर भोजन कराया गया। इसके पश्चात विशाल दिव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1500 श्रद्धालुओं ने प्रसाद-भोग ग्रहण किया।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सिर्फ भीड़ जुटाना नहीं, बल्कि सेवा ही सर्वोपरि के भाव से कार्य करना है। विप्र समाज की एकता और सहयोग से ही इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्य सफल हो पाते हैं।

भंडारे को सफल बनाने में विप्र समाज के सभी सदस्यों ने निःस्वार्थ भाव से सहयोग किया।

भंडारे में उपस्थित प्रमुख विप्र बंधु:

सुरेश दुबे,विनय मिश्रा, आशीष तिवारी, सुनील शुक्ला, ऋषि कान्त पाण्डेय, हरे राम तिवारी, अनुदीप मिश्रा, संतोष दुबे, पवन ओझा, राजू मिश्रा, अजय कुमार तिवारी, शैलेंद्र दुबे, लक्ष्मी कान्त तिवारी, राज कुमार मिश्रा, व्यास पाण्डेय, अवध मणि तिवारी, मनीष मिश्रा, इन्द्र कुमार, सुरेन्द्र पाण्डेय, रविन्द्र दुबे, नीरज तिवारी, पप्पू महाराज, शिवम तिवारी, बाबा शर्मा, भुवाल मिश्रा, गणेश दुबे आदि।

सभी ने माता रानी से समाज में सुख-समृद्धि की कामना की।

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
सनत कुमार शुक्‍ला
मो. नं. 7722880057
ईमेल - sanatshukla105@gmail.com
कार्यालय पता - चक्रधरनगर कसेर पारा, रायगढ़

  • Top Search