क्रिकेट में जिले का कमाल,राज्य स्तर पर चार खिलाड़ी चयनित


जिले के चार खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर चयनित होकर नाम रोशन किया है जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि बीसीसीआई के द्वारा आदेशित एवं छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा निर्देशित किए जाने पर जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ की ओर से अंडर 16 एव अंडर 19 की टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें शानदार प्रदर्शन के चलते अंडर 16 एवं अंदर-19 के चार खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ की टीम में स्थान बनाया है सचिव रामचंद्र शर्मा ने यह भी बताया कि जिले के चार खिलाड़ियों ने चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है जो इस प्रकार है अंकित मिश्रा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 की टेस्ट टीम में राज्य स्तर पर स्थान बनाया है इसी तरह अनूप चौबे गेंदबाज एवं चंद्र प्रकाश साहू ऑल राउंडर ने छत्तीसगढ़ की अंडर 16 टीम में स्थान पाया है वही अंकुश कुमार बल्लेबाज ने अंडर-19 के एलीट मैचों प्लेट कंबाइंड टीम में स्थान प्राप्त किया है इसमें अंकित मिश्रा एवं अनूप चौबे तेज गेंदबाज है जबकि चंद्र प्रकाश साहू एवं अंकुश कुमार ऑलराउंडर है इन खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पांडे एवं सचिव रामचंद्र शर्मा साथी वरिष्ठ खिलाड़ी संतोष मिश्रा महेश्वर मिश्रा पंकज वेदर बोहिदार,जफरुल्लाह सिद्दीकी अभिषेक गुप्ता शानू भयानी राजा गोरख,अमित कुंवर, महेश दधीचि,विशाल सिंघानिया,महेश वर्मा,चंद्रेश यादव,खिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा,किशोर पटनायक आदि ने बधाई देते हुए अग्रिम शुभकामनाएँ दी है

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
सनत कुमार शुक्‍ला
मो. नं. 7722880057
ईमेल - sanatshukla105@gmail.com
कार्यालय पता - चक्रधरनगर कसेर पारा, रायगढ़

  • Top Search