Tuesday, April 14, 2026
HomeRaigarh Newsरायगढ़ में दलित ट्रैक्टर चालक से मारपीट, आरोपी युवक के खिलाफ...

रायगढ़ में दलित ट्रैक्टर चालक से मारपीट, आरोपी युवक के खिलाफ जूटमिल थाने में FIR दर्ज कराने शिकायत..

(रायगढ़ प्रवाह)रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोड़ा तराई में अनुसूचित जाति वर्ग के एक ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट एवं जातिसूचक गाली-गलौज का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के ही निवासी सतीश चौधरी ने पीड़ित की जाति जानते हुए जानबूझकर दबंगई दिखाते हुए उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़ित ने थाना जूटमिल में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!