Sunday, April 19, 2026
HomeRaigarh News7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी. के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल...

7 छ.ग. बटालियन द्वारा एन.सी.सी. के तत्वावधान में जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर होशियार सिंह मार्क्समैन शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

शहर के प्रतिष्ठित जैन इंटरनेशनल स्कूल में 7 छ.ग. बटालियन एन.सी.सी. के तत्वावधान में मेजर होशियार सिंह स्मृति शूटिंग एवं जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 8 महाविद्यालय एवं 13 विद्यालय के लगभग 600 एन.सी.सी. कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में कर्नल लोकेश देव (कमांडिंग ऑफिसर 7 छ.ग. बटालियन एन.सी.सी.) तथा जैन इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) आईजी बिलासपुर रेंज रहे।

स्वागत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत एवं उप प्राचार्य द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्री रामगोपाल गर्ग (आई.पी.एस.) आई.जी. बिलासपुर रेंज ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क एवं राष्ट्र भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे :

ड्रिल प्रतियोगिता (व्यक्तिगत – बेस्ट ड्रिल कमांडर) :

  • जेडी/डब्ल्यू वर्ग:

  • प्रथम – कैडेट प्राची यादव (एमएलबी स्कूल, बिलासपुर)

द्वितीय – कैडेट निकिता कटारिया (स्वामी आत्मानंद एचएसएस, सकरी, बिलासपुर)

  • एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग:

  • प्रथम – कैडेट हर्ष सिंह (सीएमडी कॉलेज, बिलासपुर)

द्वितीय – कैडेट मोहित तिवारी (जे.पी. वर्मा कॉलेज, बिलासपुर)

ड्रिल प्रतियोगिता (टीम) :

  • जेडी/डब्ल्यू वर्ग:

प्रथम – एमएलबी बिलासपुर एवं डीएवी पब्लिक स्कूल

द्वितीय – जैन इंटरनेशनल स्कूल

तृतीय – स्वामी आत्मानंद एचएसएस, सकरी

  • एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग:

प्रथम – सीएमडी कॉलेज

द्वितीय – बिलासा गर्ल्स कॉलेज

तृतीय – गुरु घासीदास विश्वविद्यालय कोनी

फायरिंग प्रतियोगिता (व्यक्तिगत) :

. जेडी/डब्ल्यू वर्ग:

प्रथम – कैडेट आदर्श सिंह देव

द्वितीय – कैडेट अंशी गुप्ता एवं कैडेट केला ऋषेंद्र

  • एसडी/एसडब्ल्यू वर्ग:

प्रथम – कैडेट अलवीरा नाज

द्वितीय – कैडेट अंश सोनी

फायरिंग प्रतियोगिता (टीम) :

  • प्रथम – जैन इंटरनेशनल स्कूलए बिलासपुर
  • द्वितीय – रेलवे क्रमांक 2 विद्यालय बिलासपुर विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    प्राचार्य डॉ. एस. एस. राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास होता है। इस आयोजन को सफल बनाने में कैप्टन आशीष शर्मा, कैप्टन नवीन सिरसवार, बटालियन के अन्य ए.एन.ओ., पी.आई. स्टाफ तथा जैन इंटरनेशनल स्कूल के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा

अंत में कार्यक्रम का समापन एन.सी.सी. गान एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!