Monday, May 25, 2026
HomeRaigarh News“WE SUPPORT CSP SATYA PRAKASH TIWARI" अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन...

“WE SUPPORT CSP SATYA PRAKASH TIWARI” अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी की छवि खराब करना उचित नहीं है।

भिलाई नगर।
हाल ही में शंकराचार्य परिसर में हुई घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ क्रांति सेवा के पदाधिकारी स्मृति नगर पुलिस चौकी पहुंचे थे, जहां स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान भिलाई नगर सीएसपी श्री सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा उन पर छत्तीसगढ़ियों के अपमान जैसे आरोप लगाए गए।
हालांकि अब इस पूरे घटनाक्रम का विपरीत प्रभाव देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया सहित विभिन्न मंचों पर “WE SUPPORT CSP SATYA PRAKASH TIWARI” अभियान तेजी से जनसमर्थन प्राप्त कर रहा है। युवा वर्ग, व्यापारी, आमजन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग खुलकर श्री तिवारी के समर्थन में सामने आ रहे हैं।
समर्थन कर रहे लोगों का कहना है कि क्षेत्रवाद, जातिवाद एवं धर्म के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश कभी सफल नहीं होने दी जाएगी। उनका मानना है कि सीएसपी श्री सत्य प्रकाश तिवारी ने अपने कार्यकाल में निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिसिंग का परिचय दिया है तथा सदैव आमजन की सहायता के लिए तत्पर रहे हैं।
लोगों ने कहा कि श्री तिवारी की कार्यप्रणाली सराहनीय रही है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है तथा अपराध नियंत्रण में सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। यही कारण है कि आज आम जनता स्वयं आगे आकर उनके समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर रही है।
समर्थकों ने इसे पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि जनता द्वारा पुलिस प्रशासन के प्रति इस प्रकार का विश्वास और सम्मान लोकतंत्र एवं सामाजिक सौहार्द की सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!