Thursday, May 28, 2026
HomeRaigarh Newsनौतपा की तपिश के बीच रायगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: ढिमरापुर में...

नौतपा की तपिश के बीच रायगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: ढिमरापुर में चलती स्कॉर्पियो पर गिरा भारी-भरकम पेड़, बाल-बाल बचे लोग, देखें video

रायगढ़ : भीषण गर्मी और नौतपा की झुलसा देने

वाली तपिश के बीच रायगढ़ के मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान से बरसी राहत की बूंदों ने जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी, वहीं दूसरी तरफ तेज आंधी और तूफान ने शहर में तबाही का मंजर भी ला खड़ा किया। मौसम का मिजाज बदलते ही शहर के ढिमरापुर इलाके से एक बेहद खौफनाक हादसे की खबर सामने आई है।

होटल श्रेष्ठा के सामने हुआ हादसा, मची अफरा-तफरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के ढिमरापुर क्षेत्र में तेज आंधी की वजह से एक बरसों पुराना विशालकाय पेड़ अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। यह घटना होटल श्रेष्ठा के ठीक सामने घटी। हादसे के वक्त सड़क पर आवाजाही जारी थी और ठीक उसी समय वहां से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार गुजर रही थी। विशाल पेड़ सीधे इस चलती हुई गाड़ी के ऊपर आ गिरा।

गाड़ी के उड़े परखच्चे, लेकिन टल गई बड़ी अनहोनी

पेड़ का वजन और आंधी का वेग इतना ज्यादा था कि स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। लेकिन, इस पूरे खौफनाक मंजर के बीच सबसे बड़ी गनीमत यह रही कि इतनी बड़ी अनहोनी टल गई। हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। गाड़ी में सवार लोगों की जान चमत्कारिक रूप से बच गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!