Thursday, May 28, 2026
HomeRaigarh Newsएक वोट की वजह कलेक्टर से जननेता बने ओपी चौधरी ने रायगढ़...

एक वोट की वजह कलेक्टर से जननेता बने ओपी चौधरी ने रायगढ़ की तकदीर बदल दी

https://www.facebook.com/share/p/1KYqzp9mMG


नेता जनता बनाती है’ चुनाव के दौरान ओपी चौधरी की मार्मिक अपील से राजनीति का सफर शुरू हुआ सफर जीतने के बाद ढाई साल में दशकों के रुके काम जमीन पर नजर आने लगे..ढाई बरस पहले आपने अपना एक वोट इस आशा से भाजपा प्रत्याशी #ओपीचौधरी को दिया था कि कलेक्टर छोड़कर राजनीति में आया, चप्पल पहना हुआ यह आम सा दिखने वाला आदमी उनकी जिंदगी के कुछ नया बदलाव ला सकता है। जनता के वोटो से पहले बहुत से लोग नेता बने, लेकिन कलेक्टर की कुर्सी छोड़कर जनता के बीच आए ओपी चौधरी ने चुनाव के दौरान एक मार्मिक अपील की थी — कलेक्टर अपनी मेहनत के दम पर बना जा सकता है, लेकिन नेता बनाने की ताकत जनता के हाथों में होती है। लोग चुनाव जीतने के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जीतने के बाद काम नहीं करते ओपी चौधरी ने इस मिथक को तोड़ा है। देश का लोकतंत्र हर आदमी को सहमति असहमति का अधिकार, इसके बावजूद सच को नकारा नहीं जा सकता …ओपी की कार्यशैली से बहुत से लोग सहमत नहीं होंगे। लोकतंत्र में सहमति और असहमति उनका लोकतांत्रिक अधिकार भी है। बहुत से लोग ईश्वर को भी नहीं मानते, इसमें दोष ईश्वर का नहीं है। क्योंकि जो ईश्वर को नहीं मानता, दरअसल वो ईश्वर को जानता ही नहीं, इसलिए नहीं मानता। इसी तरह कुछ लोग ओपी चौधरी को नहीं मानते, क्योंकि वेओपी चौधरी की कार्यशैली नहीं जानते । एक ऐसा नेता जिसे हर रात समय रायगढ़ वासियों का कर्ज याद आता है उनके द्वारा दिया गया एक वोट का कर्ज…एक वोट देकर जनता भूल गई होगी कि हमने ओपी को वोट दिया था, लेकिन ओपी चौधरी हर रात सोने के पहले इस बात का स्मरण करते हैं कि ये सत्ता, ये कुर्सी जनता की बदौलत मिली है। उन्हें काम करना है। जीवन का पल-पल, हर क्षण जनता की सेवा के लिए समर्पित है। यही वजह है कि दशकों तक ना होने वाले काम जनता आज अपनी आँखों से देख रही है।

एक वोट से बदली रायगढ़ की तस्वीर

🦾 एक वोट से शहर की सड़कों का गुणवत्ता पूर्वक डामरीकरण हो गया।

🦾 एक वोट से ऑक्सी जोन बन गया, दूसरे का काम प्रगति पर है।

🦾 एक वोट से केलो नदी के तट पर नालंदा परिसर का निर्माण शुरू हो गया।
🦾 एक वोट से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का काम शुरू हो गया।
🦾 एक वोट से प्रेस क्लब के लिए जमीन का आबंटन के साथ निर्माण का काम शुरू हो गया।
🦾 एक वोट से गजमार पहाड़ी में 51 फीट हनुमान प्रतिमा स्थापित होने जा रही है।
🦾 एक वोट से रिंग रोड का काम तेजी से शुरू हो गया।
🦾 एक वोट से केलो तट पर मरीन ड्राइव का काम शुरू हो गया।
🦾 एक वोट से मुक्तिधाम के समीप सुसज्जित पुलिया का काम शुरू हो गया।
🦾 एक वोट से एयरपोर्ट के लिए जमीन तलाशने का काम शुरू हो गया।
🦾 एक वोट से आधुनिक बस स्टैंड का टेंडर जारी हो गया।
🦾 एक वोट से केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से सर्किट हाउस तक केनाल रोड का टेंडर जारी हो गया।
🦾एक वोट से हॉर्टिकल्चर कॉलेज, प्रयास आवासीय विद्यालय का काम शुरू हो गया।
🦾 एक वोट से सभी धर्मों के लोगों को उनका सामुदायिक भवन मिल गया।
🦾 एक वोट से केलो विहार वासियों को उनके घर का पट्टा मिल गया।
🦾 एक वोट से नर्सिंग कॉलेज, मातृ शिशु हॉस्पिटल के साथ प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के भवन का काम शुरू हो गया।
🦾 एक वोट से संजय कॉम्पलेक्स का जीर्णोद्धार शुरू हो गया
🦾 एक वोट से टिकट काउंटर स्टेशन के दूसरी तरफ खुल गया
🦾 एक वोट से शहर के चारों तरफ फिर लेन सड़क मार्ग स्वीकृत हो गया
🦾 एक वोट से कोतरा रोड ओवर ब्रिज से ढिमरापुर तक फोर लेन स्वीकृत हो गया

🦾 एक वोट से गोवर्धन पुलिया का टेंडर जारी हो गया

एक वोट ने रायगढ़ वासियों की तकदीर बदल दी।

कलेक्टर की नौकरी छोड़कर आए इस जनसेवक ने बता दिया कि जब नीयत साफ हो और जनता का कर्ज सिर पर हो, तो असंभव कार्य भी संभव हो जाता है।

आज रायगढ़ बोल रहा है हमारा वोट सार्थक हुआ गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!