Thursday, May 28, 2026
HomeRaigarh Newsपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल पंचतत्व में विलीन, कांग्रेसी नेताओं ने...

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल पंचतत्व में विलीन, कांग्रेसी नेताओं ने दी अंतिम विदाईरायगढ़।


रायगढ़ जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल जी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जिले सहित राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई । मंगलवार 26 मई को शाम 5:00 बजे उनके निज ग्राम धनागर में पूरे सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जहाँ वे पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा स्वर्गीय निराकार पटेल जी के अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान और धनागर मुक्तिधाम में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वे अपने मिलनसार स्वभाव और क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान के लिए जाने जाते थे। उनके अंतिम संस्कार में परिवारजनों और ग्रामीणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोग शामिल हुए। इस दुखद घड़ी में खरसिया विधायक उमेश कुमार पटेल , जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, पूर्व अध्यक्ष दिलीप पांडेय, उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल, प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल, प्रदेश प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल, यतीश गांधी, नीरज पटेल ,मनीष शर्मा, बिहारी पटेल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि देने अंतिम संस्कार कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की। “निराकार पटेल जी का जाना कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा जमीन से जुड़कर जनता की सेवा की। उनका मार्गदर्शन हमेशा याद किया जाएगा।” अंतिम संस्कार में पहुंचे कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल पटेल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उपस्थित नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!