स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में 200 शिक्षक सम्मानित

19 सितंबर को रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में देशभर के शिक्षाविद् और शिक्षकों का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

रायगढ़ - राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा आयोजित स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी, का गरिमामय आयोजन 19 सितंबर 2026 को रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया समारोह में देशभर से शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षक, शिक्षाविद् एवं गणमान्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चयनित शिक्षकों को स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा चयनित शिक्षकों के समर्पण, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों, शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि श्री जगन्नाथ पाणिग्राही जी, इंडिपेंडेंट डायरेक्टर, ब्रेटवर्थ बर्न एंड जेसफ कंस्ट्रक्शन कंपनी (BBJ), भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजय अग्रवाल जी, शिक्षाविद् एवं संस्थापक, एनआर स्टील रायगढ़ तथा श्री गुननिधि सतपथी जी, शिक्षाविद्, रायगढ़ विशेष रूप से उपस्थित थे ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पूर्णानंद मिश्र जी, अध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत उपस्थित रहे।आयोजन के प्रथम चरण में शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।यह संगोष्ठी अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली। इसमें शिक्षा की वर्तमान चुनौतियों, नवाचारपूर्ण शिक्षण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया इसके पश्चात शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सायं 5 बजे से 7 बजे तक किया गया।इस दौरान चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान कर उनके शैक्षिक योगदान को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत का यह आयोजन उन शिक्षकों के कार्यों को सामने लाने का प्रयास है, जो विद्यालय एवं विद्यार्थियों के विकास के लिए निरंतर नवाचार और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। शिक्षकों द्वारा अपनाई जा रही रचनात्मक शिक्षण विधियां, स्थानीय संसाधनों का उपयोग, विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन तथा शिक्षा को समाज से जोड़ने के प्रयास इस सम्मान के प्रमुख आधारों में शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार, शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण और समाज के भविष्य को आकार देने वाला महत्वपूर्ण मार्गदर्शक है। ऐसे शिक्षकों को सम्मानित करने से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे अन्य शिक्षकों को भी नए प्रयोग और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजक संस्था ने कहा कि स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह केवल सम्मान प्रदान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर है। शिक्षकों के अनुभव, नवाचार और विचारों को एक मंच पर लाकर शिक्षा की सकारात्मक परंपरा को आगे बढ़ाना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।रायगढ़ में आयोजित होने वाला यह समारोह शिक्षा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां शैक्षिक संवाद, शिक्षक सम्मान और नवाचारपूर्ण शिक्षा तीनों को एक साथ मंच मिला।
उक्त राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले 200 शिक्षकों में पुष्पा पटनायक, स्मिता गुप्ता , पवित्रा गुप्ता,सच्ची गुप्ता , नयन बारिक ,कृष्ण चंद्र दास,विकास रंजन सिन्हा ,भवानी शंकर डनसेना,तमनार विकासखंड से उपरोक्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। तमनार आंचल एवं शिक्षा विभाग शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
सनत कुमार शुक्‍ला
मो. नं. 7722880057
ईमेल - sanatshukla105@gmail.com
कार्यालय पता - चक्रधरनगर कसेर पारा, रायगढ़

  • Top Search